डॉ.भवानी मिश्रा बने रोटरी क्लब जयपुर अशोक के अध्यक्ष

० आशा पटेल ० 
जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर अशोक का वर्ष 2026-27 का समारोह इटर्नल हॉस्पिटल के ईएचसीसी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने डॉ. भवानी एस. मिश्रा को अध्यक्ष तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने अनुज भागेरिया को सचिव एवं नई कार्यकारिणी को पदस्थापित कराया। इस अवसर पर डॉ. संजीव शर्मा ने नए सदस्यों को रोटरी की सदस्यता ग्रहण कराई।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने ‘Create Lasting Impact’ की भावना के अनुरूप सामुदायिक सेवा, सदस्यता वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण, युवा विकास तथा सदस्यों के बीच मजबूत फैलोशिप को वर्ष की प्राथमिकताएं बताया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने वर्ष 1990 में क्लब की स्थापना से लेकर उसकी गौरवपूर्ण यात्रा, नेतृत्व परम्परा और उल्लेखनीय सेवा कार्यों का स्मरण कराया।
 उन्होंने कहा कि क्लब ने अनेक अवसरों पर जिले में जयपुर अशोक क्लब ने पथप्रदर्शक की भूमिका निभाई है। पीडीजी डॉ अशोक गुप्ता की नेतृत्व शैली का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने नई टीम से इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए क्लब के पुराने गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने स्वर्गीय पीडीजी डॉ. अशोक गुप्ता के प्रेरक योगदान को याद करते हुए कहा कि रोटरी क्लब जयपुर अशोक ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सदैव आगे बढ़कर जिम्मेदारी स्वीकार की और नेतृत्व प्रदान किया है।
उन्होंने अभिनव एवं स्थायी सेवा परियोजनाओं पर बल देते हुए क्लब को हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। असिस्टेंट गवर्नर पूनम बागड़िया ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और रोटरी फाउंडेशन में उदार योगदान का आग्रह किया।

 महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर, यूटीआई और मोटापे से बचाव के साथ नियमित जांच, शीघ्र निदान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आलोक अग्रवाल एवं मनोज बंसल ने किया। सचिव अनुज भागेरिया ने धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली