Delhi Heavy Rain एक घंटे की बारिश से पूरी दिल्ली में त्राहिमाम

By ANAND CHAUDRY,Correspondent.
NEW DELHI Heavy Rain दिल्ली में जबरदस्त गर्मी और उमस से आज एक घंटे से ज्यादा जबरदस्त बारिश हुई जिस से दिल्ली वालों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली लेकिन आज की बारिश दिल्ली वालों के लिए किसी आफत से कम नहीं थी। आज की बारिश से दिल्ली भर में जगह जगह ट्रेफिक जाम और जगह जगह बारिश का पानी जमा होना साफ़ तरह से देख सकते हैं। पूरी दिल्ली में जल जमाव से लोग परेशान है। नाले सड़क बरसाती पानी से लबालब हैं सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही है..यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह दिल्ली के अलग अलग हिस्सों की है।

कहने के लिए दिल्ली में चार इंजन वाली सरकार है। मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली का हाल आप देख सकते हैं वैसे दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का दावा था कि बरसात से पहले ही दिल्ली के नालों को साफ कर दिया गया है ताकि बरसात में बरसाती पानी का कहीं कोई जमाव न हो। दिल्ली की जनता को कहीं जल भराव और ट्रेफिक जाम जैसे हालात नज़र नहीं आएंगे ऐसा दिल्ली सरकार के सौ दिन पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था)
दिल्ली के सीवर नालों की साफ़ सफाई MCD के अंतर्गत आती है मजे की बात यह है कि दिल्ली नगर निगम पर 2007 से भाजपा का कब्जा है। अब दिल्ली का हाल आपके सामने है। दिल्ली के ज्यादातर नाले और मैनहोल बंद पड़े हैं..! लूटियन जोन के अलावा, पूरी दिल्ली विकास के नाम पर खुदी पड़ी है.. जगह जगह गड्ढे हैं, जहां विकास का बरसाती पानी सड़ रहा है..!

ये दिल्ली के पॉश इलाके की सच्चाई बयां कर रही है, ग्रामीण इलाकों का हाल और भी दयनीय है। तमाम नालों और मैनहोल के ढक्कन गायब हैं। बारिश के दौरान सड़क और नाले एक जैसे दिखते हैं..! वहां गड्ढों में सिर्फ गाड़ियां नहीं फसती बल्कि राह चलते लोग भी गिरते हैं.. लेकिन इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता..? यह मानसून की पहली बारिश से दिल्ली का ऐसा हाल है अभी मानसून का पूरा सीजन बाकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली