जियो की पहले ही दिन ₹2.76 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ी संपत्ति, इश्यू प्राइस से ₹300 चढ़ा जियो का शेयर

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। जियो का शेयर ₹1,419 पर पहुंच गया, जो ₹1,119 के IPO इश्यू प्राइस से ₹300 यानी 26.81 फीसदी अधिक है। इस तेजी से कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में करीब ₹2.76 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹13.07 लाख करोड़ पहुंच गया।
जियो के शेयर बुधवार सुबह यह ₹1,358 पर लिस्ट हुआ था, जो इश्यू प्राइस से 21.4 फीसदी ऊपर था। इसके बाद शेयर में और तेजी आई और भाव ₹1,419 तक पहुंच गया। यानी लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले भी शेयर ₹61 या 4.49 फीसदी चढ़ गया। दिवाली से पहले ही जियो ने निवेशकों की दिवाली मना दी।
जियो के करीब 920.90 करोड़ पोस्ट-इश्यू शेयरों के आधार पर ₹1,119 के इश्यू प्राइस पर कंपनी की वैल्यूएशन लगभग ₹10.31 लाख करोड़ थी। शेयर का भाव ₹1,419 पहुंचने पर यह बढ़कर करीब ₹13.07 लाख करोड़ हो गई। इस तरह कुल बाजार मूल्य में करीब ₹2.76 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में हुई बढ़त है।
पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब ₹15.67 लाख करोड़ के साथ पहले स्थान पर रही। जियो ₹13.07 लाख करोड़ के साथ दूसरे और भारती एयरटेल करीब ₹12.16 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर रही।
HDFC बैंक करीब ₹10.57 लाख करोड़ के साथ चौथे और ICICI बैंक करीब ₹9.89 लाख करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जियो की एंट्री के साथ टाटा समूह की प्रमुख IT कंपनी TCS टॉप-5 से बाहर हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली