रिलायंस फाउंडेशन ने महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए शुरू की 200 करोड़ की मुहिम

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन ने महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘शीकनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर’ अभियान शुरू की है। 200 करोड़ रुपये की इस पहल का उद्देश्य भारत और सब-सहारा अफ्रीका में महिलाओं और लड़कियों तक डिजिटल तकनीक की पहुंच और उसके उपयोग को बढ़ावा देना है।

 यह कार्यक्रम ऐसे स्थानीय और प्रभावी डिजिटल समाधानों को पहचानने और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाने पर काम करेगी, जो महिलाओं की जिंदगी और आजीविका को बेहतर बनाने में मदद कर सकें। रिलायंस फाउंडेशन भारत में इस कार्यक्रम के तहत ऐसे डिजिटल समाधानों को आगे बढ़ाएगा, जो पहले से असरदार साबित हुए हैं। वहीं गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत और सब-सहारा अफ्रीका के बीच अनुभव और सीख साझा करने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चीफ वीमेन एम्पावरमेंट, एन. दीप्ति रेड्डी ने कहा कि महिलाओं को डिजिटल दुनिया में पूरी भागीदारी के लिए जरूरी साधन और आत्मविश्वास देना बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। उनके मुताबिक यह पहल महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने और उन्हें ज्यादा सक्षम बनाने की दिशा में काम करेगी।

गेट्स फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर जेंडर इक्वालिटी, साची भल्ला ने कहा कि ग्लोबल साउथ के कई देशों में महिलाएं अब भी डिजिटल तकनीक तक पहुंच में कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय जरूरतों के मुताबिक तैयार समाधानों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी।

रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में उसने भारत में 6 लाख से अधिक महिलाओं तक डिजिटल तकनीक से जुड़ी पहलें पहुंचाई हैं। यह पहल 2030 तक डिजिटल जेंडर गैप को आधा करने के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में भी योगदान देने का प्रयास करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित