श्रीराम मंदिर दीपलोक में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गणपति उत्सव

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून। देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम मंदिर में आयोजित गणपति उत्सव में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं कैंट विधायक सविता कपूर ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि गणपति उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व है।
उन्होंने भगवान श्री गणेश जी से क्षेत्रवासियों एवं समस्त परिवारों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। अभिनव थापर ने समस्त क्षेत्रवासियों को आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रेसकोर्स स्थित श्री गुरुनानक मैदान में आयोजित होने वाली उत्तराखंड की सबसे भव्य रामलीला में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम लीला हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों की सहभागिता इसे और अधिक विशेष बनाएगी। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने क्षेत्रवासियों को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुशील बग्गा, अनिल बांगा, जे. एस. चुग, सुरेंद्र गांधी, सुनील शर्मा, तरुण सक्सेना, सुनील गोयल, आर. के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास