मात्र 15 रुपये में पूरे दिन अनलिमिटेड 5G डेटा,जियो ने लॉन्च किया नया पैक

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने महज 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इस पैक की वैधता 24 घंटे होगी और ग्राहक इस दौरान बिना डेटा लिमिट की चिंता किए हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो का यह नया पैक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।

नए पैक से ग्राहक 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो देख सकेंगे, लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा बड़ी फाइलें डाउनलोड करने, सॉफ्टवेयर अपडेट करने और क्लाउड पर डेटा अपलोड करने जैसे काम भी किए जा सकेंगे।
इस पैक के जरिए ग्राहक अपने 5G स्मार्टफोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क और दूसरे ऑनलाइन काम करने में सुविधा होगी। जियो का 15 रुपये वाला यह डेटा पैक देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर में पद्मश्री तिलक गीताई के लघु चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन